Site iconSite icon AR Live News

नारायण सेवा संस्थान का 41वां दिव्यांग सामूहिक विवाह: शानो-शौकत से शहर में निकली बिंदोली

narayan seva sansthan 41th divyang nirdhan samuhik vivah samaroh haldi mehandi ceremony and bindolinarayan seva sansthan 41th divyang nirdhan samuhik vivah samaroh haldi mehandi ceremony and bindoli

रविवार को होगा सामूहिक विवाह

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान की ओर से निशुल्क निर्धन एवं दिव्यांग युवक-युवतियों का 41वां दो दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह शनिवार को सेवामहातीर्थ में गणपति स्थापना के साथ आरंभ हुआ। शाम 5.30 बजे नगर निगम प्रांगण से 51 जोड़ों की बैण्डबाजों के साथ सजी-धजी बग्गियों में शानोशौकत से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बिंदोली निकाली गई। (narayan seva sansthan samuhik vivah samaroh)

51 जोड़ों की बिंदोली जब निगम प्रांगण से सूरजपोल, बापू बाजार, देहली गेट होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी तो सामाजिक और व्यापारिंक संगठनों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। बिंदोली को संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, कमला देवी अग्रवाल, देवेंद्र चोबिसा एवं कन्यादानियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हुई भव्य इंद्रधनुषी आतिशबाजी से प्रांगण जगमगा उठा। दूल्हा-दुल्हनों की बग्गियों की कतार के आगे बड़ी संख्या में आए अतिथि व संस्थान के साधक-साधिकाएं गानों की मधुर धुन पर नाचते झूमते दिखायी दिए। माहौल ऐसा था कि आते-जाते राहगीर भी थिरकने से अपने को रोक न सके।

हल्दी-मेहंदी की रस्म अदा हुईं

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सुबह गणपति वंदना के बाद पारंपरिक गीतों के साथ हल्दी और मेहंदी की रस्में सम्पन्न हुई। इस दौरान पंडाल में बैठे जोड़ों के परिजन सहित दानदाताओं ने जमकर ठुमके लगाए। इसके उपरांत समारोह के विशेष अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, अमेरिका के सोहन चड्डा, केन्या मुम्बासा के कुंवरभाई, मुंबई के महेश अग्रवाल व गोपाल खेतान, उड़ीसा के आनंद परतानिया सहित सैकड़ो दानवीर भामशाहो और कन्यादानियों का सम्मान किया गया।

सभी 51 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार रविवार सुबह 11 बजे संस्थान के बड़ी ग्राम स्थित परिसर में विभिन्न परंपरागत रस्मों के साथ आरंभ होगा। सभी जोड़ों को विदाई के साथ गृहस्थी का सामान उपहार में भेंट किया जायेगा।

देखें शहर से निकली बिंदोली का वीडियो :

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version