Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा में गुरूवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश करेंगी अंतरिम बजट

Interim budget to be presented in Rajasthan Assembly on ThursdayInterim budget to be presented in Rajasthan Assembly on Thursday

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान की भजनलाल सरकार अपने कार्यकाल का पहला अंतरिम बजट गुरूवार को पेश करेंगी। वित्त विभाग दीया कुमारी के पास होने से वित्त मंत्री के रूप में विधानसभा में दीया कुमारी अंतरिम बजट पेश करेंगी।

उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 के राज्य लेखानुदान (बजट) को अन्तिम रूप दिया। वित्त विभाग के एसीएस अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्णा कांत पाठक, शासन सचिव वित्त (बजट) नरेश कुमार ठकराल एवं निदेशक (बजट) बृजेश शर्मा उपस्थित थे।

राजस्थान विधानसभा में गुरूवार सुबह 11 बजे अंतरिम बजट पेश होगा। यह अंतरिम बजट है, लेकिन राजस्थान की जनता को भजनलाल सरकार के कार्यकाल का पहल बजट होने से काफी उम्मीदें है। अंतरिम बजट में प्रदेश में डीजल-पेट्रोल पर वैट कम करने जैसी घोषणा भी हो सकती है।

Exit mobile version