Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर के पांच सितारा होटल में शादी समारोह से लाखों के जेवर चोरी

sanchi fireworks shop in udaipursanchi fireworks shop in udaipur

होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल : दो लड़के परिसर में आए, चोरी की और भाग गए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के फतहसागर किनारे स्थित पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में हो रहे शादी समारोह में एक बड़ी चोरी की घटना हुई है। घटना ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं, क्यों कि सीसीटीवी फुटेज में दो लड़के होटल परिसर में महिला का वह पर्स चोरी कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उसके हीरे और सोने के जेवरों सहित कैश रखा था। शादी में आयी महिला मुंबई निवासी मनीषा पत्नी हिमांशु रूईया अग्रवाल ने अंबामाता थाने में एफआईआर दर्ज करवायी है।(theft in wedding program radisson blu hotel)

पुलिस ने बताया कि महिला मनीषा रूईया मुंबई की रहने वाली हैं और वे 4 फरवरी को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने उदयपुर के रेडिसन ब्लू होटल आयीं थी। दोपहर पौने एक बजे होटल पहुंचने पर व्यवस्था के अनुसार उन्होंने अपना सामान ईवेंट वालों को रूम तक पहुंचाने के लिए दे दिया, लेकिन उन्होंने खुद का पर्स अपने पास ही रखा। इस पर्स में डायमंड का हार, डायमंड के ईयरिंग, डायमंड की अंगूठी, डायमंड की चूड़ी सहित एक जड़ाउ हार और मोतियों की माला मय ईयरिंग सहित 80 हजार रूपए नगद और कुछ सामान रखा था।

होटल के बैंक्वेट एरिया से हुई चोरी

महिला पर्स साथ लेकर बैंक्वेट एरिया में खाना खाने चली गयी। खाना खाने के बाद महिला ने अपनी कुर्सी पर पर्स रखा और हाथ धोने के काउंटर तक गयी। हाथ धोकर महिला अपनी कुर्सी पर वापस आयी, तब तक कुर्सी पर रखा उसका पर्स चोरी हो चुका था और पर्स के साथ ही उसके लाखों के डायमंड व सोने के जेवर व नगदी भी चोरी हो गए थे। महिला ने बताया कि काफी तलाशने के बाद जब पर्स नहीं मिला तो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें दो लड़के पर्स चोरी कर भागते नजर आए।

गेट पर सुरक्षा होने के बावजूद कैसे घुस आए चोर

रेडिसन ब्लू होटल के गेट पर सुरक्षा के लिए गार्ड मौजूद रहते हैं, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल में न आ सके। इसके बावजूद दो लड़के होटल परिसर में आते हैं और बैंक्वेट हॉल में कुर्सी पर रखा महिला का पर्स चोरी कर ले जाते हैं। इस घटना ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version