Site iconSite icon AR Live News

केन्द्रीय बजट-2024 : टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं, रक्षा बजट जीडीपी का 3.4%

union interim budget 2024-2025union interim budget 2024-2025

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी गुरूवार को मौजूदा सरकार का आखिरी बजट पेश किया (union interim budget-2024)। वित्त मंत्री ने यह अंतरिम बजट पेश किया है, नई सरकार बनने के बाद जुलाई में पूरा बजट पेश किया जाएगा। इस बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ऐसे में आम करदाता को डायरेक्ट टैक्स में कोई राहत नहीं मिली है। वहीं रक्षा खर्च में 11.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है, जो कि अब यह जीडीपी का 3.4 प्रतिशत होगा। सरकार ने रक्षा के लिए 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ का बजट की घोषणा की है।

वित्त मंत्री ने तीन रेलवे कॉरिडोर बनाने की भी बड़ी घोषणा की है। आम चुनाव से पहले पेश हुए इस अंतरिम बजट में सरकार का गरीब, महिलाएं, युवा और अन्‍नदाता किसान पर फोकस रहा है। लखपति दीदी के लिए लक्ष्य को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया है। बजट में सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण का जिक्र किया है और इसके लिए एक कमेटी बनाने की घोषणा की है।

बजट-2024 की अहम घोषणाएं

प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष कर

रेलवे

मेडिकल एवं स्वास्थ्य

पर्यटन

सौर ऊर्जा

किसान

पीएम आवास योजना (ग्रामीण)

पीएम-आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन करोड़ मकानों का लक्ष्‍य जल्‍द ही हासिल किया जाएगा। अगले पांच वर्षों में 2 करोड़ अतिरिक्‍त मकानों का लक्ष्‍य लिया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version