Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में कई जगह हुई हल्की बारिश

weather update rajasthanweather update rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीती रात राजस्थान में कई स्थानों पर असर नजर आया। इधर उदयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटो में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु व झुन्झनू जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश हनुमानगढ़ में 5 मिमी दर्ज हुई है।

पूर्वानुमान अनुसार आज भी राज्य के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इधर उदयपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम बना हुआ है।

फरवरी के पहले सप्ताह में फिर बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 3.4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हलके से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।



Exit mobile version