नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। यह सीटें अप्रेल में खाली हो रही हैं, ऐसे में चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर चुनाव तारीख की घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार 27 फरवरी को चुनाव होंगे।(rajya sabha election 2024)
सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश की, जिन पर होगा चुनाव
आयोग ने बताया कि 56 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना है। 56 सीटों में से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 10 सीट हैं, जबकि महाराष्ट्र-बिहार की 6-6 सीट, मध्यप्रदेश-पश्चिम बंगाल की 5-5 सीट, कर्नाटक और गुजरात की 4-4 राज्यसभा सीट, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा की 3-3 सीटों और छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल की 1-1 राज्यसभा सीट पर मतदान होगा।राजस्थान के 3 सदस्यों का कार्यकाल 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

