Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में म्यूजिकल फाउंटेन शुरू हुआ

musical fountain in udaipurmusical fountain in udaipur

दीनदयाल उपाध्याय पार्क में नया पर्यटन आकर्षण

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज।)। उदयपुर में दूध तलाई के पास स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन शुरू हो गया है (Musical Fountain show in udaipur)। झीलों की नगरी में यह पर्यटन का नया आकर्षण बन रहा है। वर्षों पहले इसी पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन शुरू किया गया था, मगर उचित देखरेख के अभाव में म्यूजिकल फाउंटेन जीर्ण शीर्ण हो गया था। उसी जगह अब नगर निगम द्वारा 33 लाख रुपए की लागत से नया म्यूजिकल फाउंटेन स्थापित किया गया है। वीडियो में देखें म्यूजिकल फाउंटेन का शो

नगर निगम के एक्सईएन रितेश पाटीदार ने बताया कि म्यूजिकल फाउंटेन का प्रत्येक शो 18 मिनट का रहेगा। म्यूजिकल फाउंटेन नियमित रूप से शाम 7  बजे से रात 8.30 बजे तक संचालित होगा। वर्तमान में यहां प्रवेश निशुल्क है। आगामी दिनों में म्यूजिकल फाउंटेन देखने वालों से प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version