Site iconSite icon AR Live News

पटाखे से उठी चिंगारी से हुई थी रंजिश: नाबालिग की बीच सड़क चाकू मार हुई हत्या

minor murder by staping in udaipurminor murder by staping in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के धोली बावड़ी में शुक्रवा रात चाकू मारकर हुई 16 वर्षीय रोहिन की हत्या की रंजिश 8 महीने पहले पटाखे की चिंगारी से शुरू हुई थी। रंजिश ने बीती रात एक नाबालिग की जान ले ली (minor murder by staping in udaipur)। शनिवार सुबह आक्रोषित परिजनों ने आरोपी युवक अयान और साबिर की गिरफ्तार की मांग की और शव उठाने से इनकार कर दिया। मृतक के परिजन और रिश्तेदारों ने कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन भी किया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद माहौल शांत हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया।

पुलिस 7 दिन पहले हुए हमले में कार्यवाही करती तो शायद रोहिन जिंदा होता – परिजन

पुलिस ने बताया कि रोहिन बाइक मैकेनिक था। शुक्रवार रात काम के चलते वह घर से सवीना जाने के लिए निकला था। रास्ते में वह एक पान-गुटखे की दुकान पर रूका। यहां पटेल सर्किल निवासी साबिर और अयान आ गए। पुरानी बात को लेकर इनमें कहासुनी हुई और इस दौरान साबिर और अयान ने रोहिन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। रोहिन की हत्या कर आरोपी युवक फरार हो गए। वारदात के समय रोहिन के साथ मौजूद उसके दोस्त वहां से भाग गए। आरोपी युवकों और मृतक के भाई नावेद के बची पिछले 6-7 महीने से पटाखा चलाने के दौरान उठी चिंगारी के कारण हुए झगड़े के कारण रंजिश चल रही थी।

परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिनों पहले रोहिन के बड़े भाई नावेद भी भी हमला किया था। जिसकी थाने में रिपोर्ट दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पुलिस उस समय सख्त कार्रवाई करती तो शायद रोहिन जिंदा होता।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version