Site iconSite icon AR Live News

अवैध खनन: नागौर के मूंडवा के पास लीज जारी होने से पहले ही हजारों टन सिलिका सेंड का अवैध खनन

Illegal mining of thousands of tonnes of silica sand even before the lease was issued near Mundwa, NagaurIllegal mining of thousands of tonnes of silica sand even before the lease was issued near Mundwa, Nagaur

दो लीजों पर 11 करोड़ से अधिक की शास्ती, एक अधिकारी सस्पेंड

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेश में चल रहे संयुक्त अभियान के दौरान नागौर के मूंडवा के पास अवैध खनन का बड़ा और अनोखा मामला सामने आया है।

यहां खान विभाग द्वारा लीज धारक से कंसेट टू आपरेट यानी की खनन कार्य शुरु होने की अनुमति से पहले ही एक लाख टन से अधिक खनिज सिलिका सेंड का अवैध खनन कर राज्य सरकार को करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा दिया। अब जांच के बाद नियमानुसार दस गुणा जुर्माना वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री भजन लाल के निर्देश पर 15 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रदेश में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

मूंडवा में एक लीज खान विभाग द्वारा हाल ही में जारी की गई थी और 8 जनवरी 2024 को कंसेंट टू ऑपरेट हुआ था। जबकि मौके पर आवश्यकता से बड़ी पिट से 71498 टन सिलिका सेंड का खनन कर निर्गमन का आकलन किया गया। इसमें 533 टन सिलिका सेंड का वैधानिक निर्गमन और 9 हजार टन का स्टॉक मौके पर मिला। टीम द्वारा 61966 टन सिलिका सेंड का अवैध खनन और निगर्मन भी पाया गया। जांच दल द्वारा 6 करोड़ 81 लाख की शास्ती लगाई है।

गोपनीय सूचना से पकड़ में आया मामला

राज्य सरकार को गोपनीय जानकारी मिलने पर खान सचिव आनन्दी ने दूसरे जिले के अधिकारियों की विशेष टीम गठित कर मौके पर भेज कर जांच कराने पर पूरे मामलें का खुलासा हुआ है। जांच में बड़ी मात्रा में अवैध खनन पाया गया है। जांच दल ने पाया कि क्षेत्र में सिलिका सेंड के टीले के टीले बने हुए हैं वहीं जगह जगह पर गहरी खुदाई देखी गई है।

विभाग ने इस तरह के दो स्थानों पर एक लाख 8 हजार 305 टन से अधिक अवैध खनन आकलन कर बड़ी कार्यवाही करते हुए 11 करोड़ 90 लाख से अधिक का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को सस्पेंड भी किया गया है। जांच दल द्वारा इसी तरह से एक अन्य लीज पर 46339 टन सिलिका सेंड का अवैध खनन कर निर्गमन कर राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाना पाया गया। इस पर भी नियमानुसार दस गुणा जुर्माना लगाते हुए 5 करोड़ 09 लाख की शास्ती लगाई गई है।

सिलिका सेंड महत्वपूर्ण खनिज है

नागौर जिले में सिलिका सेंड खनिज बड़ी मात्रा में उपलब्ध है। अच्छी गुणवत्ता की सिलिका सेंड का उपयोग कांच और कांच से बनने वाले उत्पादों को बनाने में किया जाता है। हल्की गुणवत्ता की सिलिका सेंड का उपयोग कंस्ट्रक्शन कार्यों में लिया जाता है।

Exit mobile version