Site iconSite icon AR Live News

फ्रांस से प्रशिक्षण लेकर लौटे जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के डॉ. गौरव जैन

gbh american hospital Dr. Gaurav Jain get training of arthroscopic and joint replacement from Francegbh american hospital Dr. Gaurav Jain get training of arthroscopic and joint replacement from France

उदयपुर। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के आर्थोस्कॉपिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. गौरव जैन (gbh american hospital Dr. Gaurav Jain) कंधों की एडवांस सर्जरी के लिए फ्रांस के रॉयन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल से प्रशिक्षण लेकर लौटे। वे देश के तीन और प्रदेश के एकमात्र सर्जन थे, जिन्होंने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। अब वे कंधों से संबंधित समस्या की एडवांस सर्जरी भी दूरबिन से कर सकेंगे।

ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि फ्रांस के रॉयन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में कंधे की एडवांस सर्जरी पर आठ दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें दुनियाभर से ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थोस्कॉपिक सर्जन ने हिस्सा लिया। देश से भी तीन सर्जन इसमें शामिल हुए, जिसमें से राजस्थान से एकमात्र जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के आर्थोस्कॉपिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. गौरव जैन का इसमें चयन किया गया।

दूरबिन से कंधे की सर्जरी सहित अन्य ऑपरेशन आसानी से हो सकेंगे

डॉ. गौरव जैन ने बताया कि यह प्रशिक्षण कंधे की आर्थराइटिस, कंधे को उपर उठाने में होने वाली तकलीफ (फ्रोजन सोल्जर), कंधे की मांसपेशियों के नष्ट होने (मेसिव रोटेटर कफ टियर), कंधे का बार-बार निकलने, कंधे के बिगड़े हुए ऑपरेशन से हो रही समस्या जैसी समस्या के अत्याधुनिक तकनीक से उपचार पर हुआ। इसे दूरबिन की सहायता से कंधे की सर्जरी (एडहेसिव केप्सुलाइटिस) एवं रिपेयर जैसे काम आसानी से संभव होंगे।

जीबीएच प्रबंधन की ओर डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, यूनिट हैड दुष्यंत शुक्ला ने डॉ. गौरव जैन का सम्मान किया। इस दौरान डॉ. गौरव ने प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी सांझा करते हुए इसे कंधे से संबंधित मरीजों के लिए उपयोग में लाने की जानकारी दी। अब दूरबिन से कंधे की विश्वस्तरीय सर्जरी जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version