Site iconSite icon AR Live News

I.N.D.I.A गठबंधन को झटका : TMC ने बंगाल और AAP ने पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की

loksabha election 2024 TMC announced to contest elections on all seats in Bengal and AAP in punjabloksabha election 2024 TMC announced to contest elections on all seats in Bengal and AAP in punjab

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 (loksabha election 2024) से पहले विपक्षी पार्टियों के I.N.D.I.A गठबंधन को आज दो बड़े झटके लगे हैं। ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद, अब अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब में आप पार्टी के सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों ही पार्टी अपने-अपने राज्य में कांग्रेस के साथ सीटों पर बंटवारे को तैयार नहीं हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा कर बताया कि मैंने हमेशा कहा है कि पश्चिम बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की बिल्कुल चिंता नहीं है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में क्या होगा, हम सेक्युलर पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले भाजपा को हराएंगे। मैं अब भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हूं। गौरतलब है कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में 10 से 12 सीटों की मांग कर रही है, जबकि टीएमसी केवल दो सीटें देने पर अड़ी है। यह वे सीटें हैं जिन्हें कांग्रेस ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीता था।

पंजाब में आप कांग्रेस के साथ नहीं जा रही है

ममता बनर्जी की इस घोषणा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी फैसला लिया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को पंजाब सीएम भगवंत मान ने इस संबंध में घोषणा करते हुए बजाया कि पंजाब में आप सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पार्टी पंजाब में कांग्रेस के साथ नहीं जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version