Site iconSite icon AR Live News

नीमज माता मंदिर रोप-वे का हुआ शुभारंभ: उदयपुर के पर्यटन को एक और सौगात

neemach mata temple ropeway starts in udaipur governor gulab chand kataria inaugratesneemach mata temple ropeway starts in udaipur governor gulab chand kataria inaugrates

राज्यपाल कटारिया ने रोप-वे से पहला सफर कर किया उद्घाटन

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। झीलों की नगरी उदयपुर में सोमवार को नीमज माता मंदिर रोप-वे (neemach mata temple ropeway) का शुभारंभ हो गया। जिला प्रशासन और यूआईटी द्वारा बनाए गए इस रोप-वे का असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उद्घाटन व शुभारंभ किया। रोप-वे का तीन मिनट का सफर काफी रोमांचकारी और नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण होगा।

राज्यपाल कटारिया ने कहा रामलला जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुभवेला पर उदयपुर में नीमज माता मंदिर रोप-वे की शुरूआत होना बहुत सुखद है। इस रोप-वे के संचालन से पर्यटकों के साथ-साथ बुजुर्गजन को भी मंदिर दर्शन में सुविधा मिलेगी। वहीं पर्यटक देव दर्शन के साथ ही उदयपुर के प्राकृतिक सौंदर्य और प्रसिद्ध फतहसागर झील के विहंगम दृश्य को भी निहार सकेंगे। नीमज माता मंदिर जन आस्था का केंद्र है। ऊंचाई पर होने से दर्शनार्थी और पर्यटक आसानी से नहीं पहुंच पाते थे, खास कर बुजुर्गों को बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। लेकिन अब वे भी अपनी आराध्य देवी के दर्शन आसानी से कर पाएंगे।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, कलेक्टर अरविंद पोसवाल, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन रविन्द्र श्रीमाली, महापोर गोविंद टांक, वन विभाग सीसीएफ वाइल्ड लाइफ आरके जैन और सीसीएफ आरके सिंह, उपमहापोर पारस सिंघवी सहित अन्य अधिकारी और रोप-वे संचालक फर्म के तकनीकी निदेशक श्रवण अग्रवाल, जीडी पोदार, संस्कृति सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रोप-वे के बीच में एक मिनट का ठहराव करेगा रोमांचित

कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि नीमज माता मंदिर स्थल तक रोप-वे से सफर तीन मिनट में पूरा किया जायेगा। रोप-वे से आते-जाते समय रोप-वे के मध्य में एक मिनट का ठहराव है। रोप-वे के अपर टर्मिनल स्थल ऊॅंचाई पर होने से यहां ठहराव होने से पर्यटक न सिर्फ उदयपुर शहर के नैसर्गिक सौन्दर्य को देख सकेंगे, बल्कि रोमांचित भी होंगे। तकरीबन 13.5 करोड़ की लागत से तैयार इस रोप-वे की एक छोर से दूसरे छोर की लंबाई 429.419 मीटर है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version