Site iconSite icon AR Live News

अयोध्यावासी हुए भगवान श्रीराम: भव्य मंदिर में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

ayodhya ram mandir ramlala pran pratishtha samarohayodhya ram mandir ramlala pran pratishtha samaroh

पीएम मोदी ने की प्राण प्रतिष्ठा : गर्भगृह में आरएसएस प्रमुख भागवत, यूपी मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन रहे मौजूद

अयोध्या,(एआर लाइव न्यूज)। रामभक्तों का 500 साल का इंतजार आज 22 जनवरी सोमवार के दिन खत्म हुआ। भगवान श्रीराम अयोध्यावासी हो गए हैं। शुभमूहुर्त के अनुसार अयोध्या के भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूजन विधि और मंत्रोच्चारण के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की।(ayodhya ram mandir pran pratishtha)

इस अवसर पर गर्भगृह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहे। देशभर से अयोध्या पहुंचे लाखों-हजारों रामभक्त सहित लाइव प्रसारण देख रहे करोड़ों रामभक्त इस क्षण के साक्षी बने। हर मन राममय हो गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना भाव-विभोर है, ये मेरा परम सौभाग्य है। प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है।

हेलीकॉप्टर से राम मंदिर पर हुई पुष्प वर्षा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 84 सैकंड के शुभ मुहूर्त में हुई। इस दौरान राम मंदिर परिसर में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गयी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लगभग 8 हजार मेहमानों को आमंत्रित किया है। सियासत, खेल, बॉलीवुड, उद्योग और आध्यात्म से जुड़ी तमाम हस्तियों को निमंत्रण दिया गया।

5 साल के स्वरूप में हैं भगवान श्रीराम

यह प्रतिमा कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनायी है। प्रतिमा 51 इंच की है और इसमें भगवान श्रीराम के 5 साल के स्वरूप को दिखाया गया है। प्रतिमा का वजन 200 किलो है और यह काले रंग के पत्थर से बनायी गयी है। पूरी प्रतिमा एक ही पत्थर से बनायी गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version