Site iconSite icon AR Live News

औसत से 0.3 डिग्री कम रहा बीती रात उदयपुर का न्यूनतम तापमान

udaipur weather today minimum temperature below than averageudaipur weather today minimum temperature below than average

udaipur weather today minimum temperature below than average

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनवरी माह समाप्त होने से पहले उदयपुर सहित राजस्थान में कई स्थानों पर सर्दी का असर फिर तेज हो गया है। बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है।(udaipur weather)

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले शुक्रवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। यानी 24 घंटे में उदयपुर के न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री कमी आयी है। ऐसे में सर्दी का असर भी तेज रहा।

इन जिलों में भी औसत से कम रहा न्यूनतम तापमान

बीती रात सीकर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि जयपुर 5.8 डिग्री,गंगानगर 6.5, चुरू 6.2, बीकानेर 6.4, जैसलमेर 7.9 और अजमेर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इन सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत से कम रहा है।

तापमान में कमी के साथ ही कई जगह कोहरे का असर भी रहा

तापमान में कमी आने के साथ ही प्रदेश में कई स्थानों पर शनिवार सुबह भी कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण इन दिनों कई जिलों में सड़को पर यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आ रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version