Site iconSite icon AR Live News

बाइक से कर रहे ड्रग तस्करी, ताकि किसी को शक न हो

udaipur police caught drug smuggler with illegal ganjaudaipur police caught drug smuggler with illegal ganja

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश सहित उदयपुर में इन दिनों खनन माफिया की धरपकड़ अभियान के चलते पुलिस विभाग द्वारा सख्त नाकाबंदी की जा रही है। जिसमें पुलिस न सिर्फ खनन माफिया से जुड़े बदमाशों को पकड़ रही है, बल्कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले भी पकड़े जा रहे हैं।(udaipur police)

शुक्रवार को उदयपुर जिले की सवीना थाना और कानोड़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई कर अफीम डोडा और गांजा तस्करी करने वाले बदमाशों को पकड़ तस्करी किया जा रहा माल बरामद किया है। दोनों ही कार्रवाइयों में बदमाश बाइक के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे, ताकि उन पर किसी को शक न हो और वे पुलिस की नजर से बच जाएं।

प्लास्टिक कट्टे में ले जा रहा था 2.54 किलो गांजा

थानाधिकारी फूलचन्द टेलर ने बताया कि बीती रात थाना पुलिस हाईवे-8 पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान प्रतापनगर की तरफ से एक बाइक पर युवक आता हुआ दिखायी दिया, उसने बाइक पर एक प्लास्टिक कट्टा रखा हुआ था। पुलिस नाकाबंदी देखकर उसने यू-टर्न लेकर बाइक वापस घुमा ली। यह देखकर पुलिस को संदेह हुआ, टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। प्लास्टिक कट्टे की तलाशी में 2 540 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इस पर आरोपी युवक खेरोदा निवासी विक्रम सिंह पुत्र निर्भय सिसोदिया को गिरफ्तार कर गांजा और बाइक जब्त की है। यह कार्रवाई हेडकांस्टेबल अखिलेश्वर कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह, राजकुमार और जितेन्द्र दीक्षित की टीम ने की है।

पान मसाला के बैग में रखकर ला रहा था अफीम डोडा

थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि टीम प्रातःकालीन गश्त कर रही थी। टीम ने आम्बा का कुआं तिराहे पर बाइक सवार युवक को आते देखा, जिसके पास पान मसाले के बैग थे। युवक को रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया, उसके पान मसाले के थैलों की जांच की तो उसमें 12 46 किलो अफीम डोडा बरामद हुआ। इस पर आरोपी युवक डूंगला, चित्तौड़गढ़ निवासी नानुराम पुत्र ऊंकार को गिरफ्तार कर बरामद अफीम डोडा और बाइक जब्त की गयी है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल दशरथ, ओमप्रकाश, चेतनप्रकाश, सुनील दत्त और सोहनलाल शामिल रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version