Site iconSite icon AR Live News

जीबीएच की ओर से वल्लभनगर में लगा चिकित्सा शिविर

gbh general hospital medical camp in vallabhnagar udaipurgbh general hospital medical camp in vallabhnagar udaipur

उदयपुर। जीबीएच ग्रुप ऑफ हॉस्पीटल्स की ओर से शुक्रवार को वल्लभनगर स्थित शीतला वाटिका, माता जी की सराय में चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 1380 मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार दिया गया।(gbh general hospital medical camp)

ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि जीबीएच की टीम श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट और श्री शीतला पुजारी ब्राह्मण युवा मंच के सहयोग से आयोजित शिविर में कैंसर, ह्दय रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, मधुमेह, मूत्र रोग आदि बीमारियों के विशेषज्ञों के साथ पहुंची।

शिविर में रोगियों के ब्लड प्रेशर, आंखों संबंधित एवं ब्लड शुगर की जांच निशुल्क की गई। साधारण रोगियों को मौके पर ही चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां भी दी गई। शिविर में जीबीएच प्रबंधन की ओर से सीईओ क्लिनिकल ऑपरेशनल प्रतीम तंबोली, सुभाष जार्ज आदि मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सत्यनारायण पुजारी ने सभी लाभार्थियों की ओर से हॉस्पिटल प्रबंधन को धन्यवाद दिया।

Exit mobile version