Site iconSite icon AR Live News

बच्ची को लेकर कुएं में कूदी मां

udaipur news woman jumped in well with four month old babyudaipur news woman jumped in well with four month old baby

महिला की मौत, बच्ची की कर रहे तलाश

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के बड़गांव पंचायत समिति के लोयरा गांव में गुरूवार सुबह एक महिला उसकी 4 महीने की बच्ची को लेकर कुंए में कूद गयी। परिजनों की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जब तक महिला को कूएं से बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं रेस्क्यू टीम कुएं में बच्ची की तलाश कर रहे हैं।(udaipur news)

पुलिस ने बताया कि लोयरा निवासी निर्मला गमेती की मौत हुई है। निर्मला सुबह करीब 6 बजे घर से बच्ची को लेकर निकली थी। सुबह 10 बजे के बाद भी जब निर्मला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी आस-पास गांव में तलाश शुरू की। घर से कुछ दूर कुएं के बाहर निर्मला की चप्पलें देखकर परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाया। रेस्क्यू टीम कुएं में उतरी और निर्मला व उसकी बच्ची की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में निर्मला का शव मिल गया, जिसे कुएं से बाहर निकाला गया। इधर रेस्क्यू टीम बच्ची की तलाश भी कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के ससुराल और पीहर पक्ष से रिपोर्ट लेकर व पूछताछ कर महिला के खुदकुशी करने के कारणों की जांच की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version