Site iconSite icon AR Live News

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान तीसरा दिन: रामलला की मूर्ति गर्भ गृह पहुंची

ram mandir pran pratishtha anusthan ramlala idol placed in garbhagriharam mandir pran pratishtha anusthan ramlala idol placed in garbhagriha

एआर लाइव न्यूज। आयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलाल प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान और पूजन प्रकिया का आज गुरूवार को तीसरा दिन है। आज 18 जनवरी को मंदिर में रामलला की मूर्ति गर्भ गृह पहुंची। इसके बाद पूजन प्रक्रिया शुरू हुई। मूर्ति की स्थापना रामयंत्र पर होगी।(ramlala idol placed in garbhgriha)

मूर्ति को गर्भ गृह में लाने से पहले बुधवार 17 जनवरी को रामलाल की चांदी की मूर्ति परिसर में घुमायी गयी थी। प्रतिनिधि मंडल से बताया कि गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति के भारी होने के कारण इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति परिसर में घुमाई गई है। भविष्य में कभी अन्य मौकों पर जब रामलाल की मूर्ति का परिसर में भ्रमण करवाया जाना होगा, तब भी यही चांदी की मूर्ति परिसर में घुमायी जाएगी।

22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन बंद रहेंगे

केंद्र सरकार के सभी कार्यालय रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि केन्द्र सरकार के सभी कार्यालय 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। जनभावनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version