Site iconSite icon AR Live News

ईडी ने पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित 5 लोगों के यहां मारा छापा

ed raid on former Congress minister mahesh joshi in jal jeevan mission rajasthaned raid on former Congress minister mahesh joshi in jal jeevan mission rajasthan

जल जीवन मिशन घोटाले से संबंधित है कार्रवाई

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने मंगलवार को जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित दो अधिकारियों और दो ठेकेदारों के यहां छापेमारी की है। ईडी की 10 टीमें सुबह-सुबह महेश जोशी के घर पहुंच गयीं, वहीं जलदाय विभाग के दो ठेकेदार और दो अधिकारियों के घर, कार्यालयों सहित अन्य ठिकाने पर कार्रवाई की है।(ed raid on mahesh joshi)

जानकारी के अनुसार ईडी महेश जोशी और परिवार के दो सदस्यों से जल जीवन मिशन घोटाले से संबंधित कुछ फाइलों को लेकर पूछताछ कर रही है। पिछले छह महीने से ईडी इस मामले की जांच में जुटी है और प्रदेश में कई स्तर पर छापेमारी कर संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। महेश जोशी से अग्रिम पूछताछ में लिए ईडी उन्हें नोटिस देकर ईडी के दिल्ली मुख्यालय या जयपुर ऑफिस बुला सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version