Site iconSite icon AR Live News

मदिरापान करने वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना : प्रदेश में 22 जनवरी ड्राई डे घोषित, बंद रहेंगी शराब की दुकानें

rajasthan government declared 22 january dry day liquor shops will be closed in staterajasthan government declared 22 january dry day liquor shops will be closed in state

वित्त एवं आबकारी विभाग ने जारी किए आदेश

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मदिरापान करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है, राजस्थान में 22 जनवरी को ड्राई डे सूखा दिवस घोषित किया गया है। वित्त एवं आबकारी विभाग से जारी हुए आदेशों के अनुसार अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर के महत्व और धार्मिक आस्था को देखते हुए राज्य में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया गया है।(22 january dry day in rajasthan)

विभाग के संयुक्त शासन सचिव जसवंत सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में 22 जनवरी सोमवार को सूखा दिवस रहेगा और इस दिन प्रदेश में सभी शराब की दुकान बंद रहेंगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version