उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता समूह की सीसा, जस्ता और चांदी उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने नागपुर में आयोजित गुणवत्ता अवधारणाओं, एनसीक्यूसी पर 37 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्टता की उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कर 4 इकाइयों ने पुरस्कार प्राप्त किये (Hindustan Zinc NCQC Award)। क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया क्यूसीएफआई नागपुर चैप्टर द्वारा रामदेवबाबा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने मुख्य अतिथि थे।
2200 से अधिक क्वालिटी कॉन्सेप्ट टीमों और 12 हजार से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में, हिंदुस्तान जिंक की चार व्यावसायिक इकाइयों ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष सम्मान हासिल किया।
- राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स की इकाई : सिंदेसर खुर्द माइन की पैलेन टीम विशिष्ट पुरस्कार मेरिटोरियस अवार्ड, राजपुरा दरीबा माइन अचीवर्स को एक्सीलेंस अवार्ड, जबकि शस्त्रों टीम को मेरिटोरियस अवार्ड मिला। दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में मेटल क्रशर और एफएफ चैलेंजर्स दोनों ने प्रतिष्ठित एक्सीलेंस अवार्ड जीता।
- जावर ग्रुप ऑफ माइंस : जावर, विद्युत और नॉर्टेक की टीमों को उनके असाधारण योगदान के लिए एक्सीलेंस अवार्ड, रामपुरा अगुचा में, रैम गीक और आगुचा विजनरीज दोनों को सम्मानित एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ,
- जिंक स्मेल्टर देबारी : एमसीटीपी मेवरिक्स ने पार एक्सीलेंस अवार्ड हासिल किया, जबकि जेडई इनोवेटर्स ने एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त किया।
अब अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
एक्सीलेंस एवं पार एक्सीलेंस अवार्ड दोनों से मान्यता प्राप्त टीमें अब गुणवत्ता अवधारणाओं पर आगामी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ;आईसीक्यूसीद्ध में कंपनी का प्रतिनिधित्व करने के लिए पात्र हैं। नवाचार, उत्कृष्टता और सतत विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के साथ, यह मान्यता न केवल गुणवत्ता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है बल्कि हिंदुस्तान जिंक को उद्योग में अग्रणी के रूप में भी स्थापित करती है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

