Site iconSite icon AR Live News

काम ऐसे हो कि अधिकारियों की भूमिका जमीनी स्तर पर नजर आए: सीएम भजनलाल

Chief Minister Bhajanlal Sharma held a meeting of divisional level officers in BanswaraChief Minister Bhajanlal Sharma held a meeting of divisional level officers in Banswara

मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा में संभाग स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

बांसवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सुशासन हमारी प्राथमिकता है। छोटी-छोटी समस्या को लेकर आमजन को जयपुर नहीं आना पड़े यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अधिकारी ऐसे काम कर दिखाएं कि उनकी प्रशासनिक भूमिका जमीनी स्तर पर नजर आ सके। Cm Bhajanlal Sharma in Banswara

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बांसवाड़ा स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि बांसवाड़ा संभाग की प्रगति और प्रशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी आप पर है। आपकी भूमिकाएं जमीनी स्तर पर स्पष्ट नजर आनी चाहिए।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और फैसलों को धरातल पर उतारकर पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने में प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए आप अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभवों से पूर्ण निष्ठा के साथ जनता के विश्वास को कायम रखें।

विकास योजनाओं से जुड़े मामलों में मुआवजा देने का काम समय पर हो

मुख्यमंत्री ने राजमार्गों एवं रेल लाईन से संबंधित मुआवजा प्रदान करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के लिए बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर के जिला कलक्टर्स को निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने संभाग और तीनों जिलों के जिला कलक्टर ने जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा और विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बांसवाड़ा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बांसवाड़ा और सम्पूर्ण आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां की प्रगति के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन तथा औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन भी किए।

अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सांसद कनकमल कटारा, विधायक कैलाश मीणा, पुलिस महानिरीक्षक एस. परामिला, बांसवाड़ा कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव, डूंगरपुर कलक्टर अंकित कुमार सिंह, प्रतापगढ़ कलक्टर अंजली राजोरिया, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिजीत सिंह (बांसवाड़ा), अमित कुमार (प्रतापगढ़) एवं कुन्दन कंवरिया (डूंगरपुर) सहित जिला और उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version