Site iconSite icon AR Live News

स्कूली बच्चों को मिले स्वेटरः उत्साह से बोले सर्दी में भी रोज आएंगे स्कूल

rajasthan samaj seva sansthan Sweater vitranrajasthan samaj seva sansthan Sweater vitran

राजस्थान समाज सेवा संस्थान की मुहिम

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान द्वारा सरकारी स्कूल के छोटे बच्चों को स्वेटर वितरित करने की मुहिम शनिवार को भी जारी रही। संस्थान की तरफ से शनिवार को बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाल का भीलवाड़ा में जरूरमंद छोटे बच्चों को स्वेटर वितरित (Sweater vitran) किए गए। शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुंदरियो का नोहरा (लखावली) में भी स्वेटर वितरित किए गए थे ।

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और संस्थान की टीम इस स्कूल में इससे पहले स्टेशनरी भी वितरित कर चुकी है। स्कूल प्रधानाचार्य निरूपमा ने संस्थान की पहल की सराहना की है।

सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल आने की चिंता हुई दूर

राजस्थान समाज सेवा संस्थान ने शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुंदरियो का नोहरा (लखावली) में कक्षा एक से पांचवी तक के बच्चों को स्वेटर वितरित किए। स्कूल प्रधानाचार्य रीता राठौड़ ने संस्थान की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि स्वेटर मिलने से अब सर्दी में बच्चों के ठिठुरते हुए स्कूल आने की चिंता दूर हो गई हैं।

संस्थान के सदस्यों ने स्कूल अध्यापक त्रिभुवन व्यास और उपासना पालीवाल से स्कूली बच्चों की अन्य जरूरतों की जानकारी लेते हुए बच्चों के हित में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें




Exit mobile version