खेरवाडा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खांडी ओबरी टोल प्लाजा के पास गुरूवार शाम हाईवे पर ट्रक सहित 2 38 लाख रूपए के माल की हुई लूट का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल ट्रक सहित बरामद कर लिया है।(truck loot gang in udaipur)
पुलिस अधीक्षक भुवण भूषण यादव ने बताया कि डूंगरपुर निवासी अशोक पुत्र धनेश्वर भगोरा मीणा और विकेश पुत्र बाबुलाल फेरा मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा लूट में प्रयुक्त की बाइक भी बरामद कर ली है। 11 जनवरी की रात अलवर निवासी ट्रक चालक काला बागोड़िया ने थाने पर लूट की रिपोर्ट दी थी। जिसमें उसने बताया था कि वह बोम्बे एक्सपोर्ट कार्गो केरीयर प्राईवेट लिमीटेड मुम्बई में ट्रक चालक की नोकरी करता है। वह 10 जनवरी की रात कम्पनी से एक ऑर्डर का कंटेनर लेकर निकला था। कंटेनर में आर्डर के एक्सपोर्ट का कपडा माल भरा हुआ था। चालक के साथ खलासी नूह हरियाणा निवासी अफसर पुत्र आलम भी था।
चालक-खलासी कुछ समझ पाते, इससे पहले ट्रक लुट चुका था
चालक और खलासी ट्रक लेकर 11 जनवरी शाम करीब साढ़े चार बजे उदयपुर के खेरवाड़ा टोल नाके से थोडा पहले पहुंचे थे कि अचानक हाईवे पर उनके ट्रक के सामने बदमाशों ने एक बाइक लगा दी और ट्रक जबरन रूकवा दिया। चालक ने जैसे ही ट्रक रोका बाइक से उतरे बदमाशों ने लट्ठ से धमकाते हुए चालक-खलासी दोनों को नीचे उतारा। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले दोनों बदमाशों ने चालक से चाबी ली और ट्रक लूट कर फरार हो गए।
डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि लूट की सूचना पर खेरवाड़ा सहित आस-पास के थाना क्षेत्रों में तत्काल नाकाबंदी करा दी और हुलिए के अनुसार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मुखबीर से पुलिस को आरोपी के कागदर क्षेत्र में छुपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने वहां दबिश दी और घेरा डालकर आरोपियों को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने लूटा हुआ ट्रक सूनसान क्षेत्र में खड़ा करना बताया। जहां पुलिस ने दबिश दी और ट्रक सहित लूटा गया पूरा माल बरामद कर लिया। वारदात के खुलासे में थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में एएसआई दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल रणधीर सिंह की मुख्य भूमिका रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

