एजुकेशनल टूर पर गुजरात से जोधपुर-जैसलमेर आए थे बच्चे, पाली में हुआ हादसा
पाली,(एआर लाइव न्यूज)। पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर गुरूवार सुबह एक स्कूल बस डामर से भरे डंपर से टकरा गयी। हादसे में स्कूल प्रबंधन के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी, वहीं बच्चों सहित 11 लोग गंभीर घायल हैं। गुजरात के मेहसाणा से एक स्कूल स्टूडेंट्स की बस एजुकेशनल टूर पर राजस्थान के जोधपुर-जैसलमेर आ रही थी।(school bus accident)
हादसे के समय बस में स्कूल स्टूडेंट्स, टीचर और स्टाफ मिलाकर कुल 52 लोग मौजूद थे। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पतला पहुंचाया और शवों को मोरचरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मेहसाणा निवासी प्रकाश60 पुत्र डायालाल और विपुल चौधरी 35 की मौत हुई है, 11 लोग घायल हैं। स्कूल प्रबंधन स्टूडेंट्स के साथ एजुकेशनल टूर पर मेहसाणा गुजरात से जोधपुर-जैसलमेर की ओर निकले थे। सुबह करीब 7 30 बजे सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बस आगे चल रहे डामर से भरे एक डंपर से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत के अलावा 5 स्टूडेंट्स सहित 11 लोग गंभीर घायल हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

