Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक ने शुरू किया जिंक सिटी अभियान

hindustan zinc starts zinc city campaignhindustan zinc starts zinc city campaign

उदयपुर,(बिजनेस न्यूज)। वेदांता समूह की सहयोगी कंपनी और विश्व में जिंक के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने उदयपुर में “जिंकसिटी अभियान” (zinc city campaign) की शुरूआत की। स्थापना दिवस पर शुरू किए जिंक सिटी अभियान के तहत हिंदुस्तान जिंक उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सुदृढ़ करते हुए एक मंच का कार्य करेगा, जिसमें समुदायों और पर्यावरण पर केंद्रित विभिन्न पहल शामिल होगी।

हिंदुस्तान जिंक प्रबंधन ने बताया कि जिंक सिटी का लक्ष्य विविध आयोजन और सहयोग कर देश और विश्व स्तर पर सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाना है। कंपनी द्वारा भारत और यहां की विविध संस्कृति के उत्सव के लिए उदयपुर को एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए संगीत समारोह, मैराथन और फुटबॉल टूर्नामेंट जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

इसके अलावा जिंक सिटी सामुदायिक विकास पहलों सखी उत्सव, पक्षी महोत्सव, राष्ट्रीय युवा दिवस और खनन में महिलाओं को प्रोत्साहित करने की पहल पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। पर्यावरण के दृष्टिकोण से जिंक सिटी एक सस्टेनेबल भविष्य के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, विश्व जल दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के आसपास की पहल पर ध्यान केंद्रित करेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version