Site iconSite icon AR Live News

भजनलाल सरकार के मंत्री विधानसभा चुनाव हारे

rajasthan state minister karanpur bjp Candidate surendra pal singh defeat assembly electionrajasthan state minister karanpur bjp Candidate surendra pal singh defeat assembly election

कांग्रेस प्रत्याशी ने 11261 वोटों से हराया: करणपुर विधानसभा सीट

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधायक निर्वाचित होने से पहले ही राजस्थान की भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ लेने वाले सुरेंद्रपाल सिंह टीटी करणपुर से विधानसभा का चुनाव हार गए है। सोमवार को आए चुनाव परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने टीटी को 11261 वोटों से हरा दिया।(rajasthan karanpur assembly election)

टीटी की हार से सीधे तौर पर भाजपा को झटका लगा है। हालांकि यह बात अलग है कि इस चुनाव परिणाम से भजनलाल सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन इस चुनाव परिणाम से मतदाताओं ने नेताओं को बड़ा मैसेज दे दिया है।

सुरेंद्रपाल सिंह टीटी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी थे उसके बावजूद भाजपा ने बड़ा दाव खेलते हुए उनको भजनलाल सरकार में गत 30 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। इसके बाद 5 जनवरी को उनको मंत्री के रूप में पांच विभागों की जिम्मेदारी भी दे दी गई।

करणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया : गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया में कहा कि करणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है।गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ। चुनावी प्रक्रिया के बीच ही गंगानगर जिले की करणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण उस समय चुनाव स्थगित कर दिया गया था। भाजपा ने पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी को जबकि कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version