Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में 7 जनवरी को इंटरनेट तीन घंटे बंद रहेगा: संभागीय आयुक्त ने जारी किए आदेश

udaipur internet will be suspended on 7 january 2024udaipur internet will be suspended on 7 january 2024

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार 7 जनवरी को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य एवं पुस्तकालय अध्यक्ष एवं शारिरीक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने आज शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।(udaipur internet will be suspended)

संभागीय आयुक्त के आदेशानुसार 7 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण उदयपुर शहर, बेदला, बड़गांंव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली व भुवाणा में इंटरनेट सेवा को निलंबित करने के आदेश जारी किए है। लीज लाइन एवं ब्रॉड बैंड सेवाओं को लेण्डलाइन फोन के साथ प्रदत्त इंटरनेट सेवा इस अवधि में जारी रहेगी।

जीरो एरर के साथ संपन्न कराएं प्रतियोगी परीक्षा

कलेक्टर अरविन्द पोसवाल ने शुक्रवार को रेजीडेंसी स्कूल सभागार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी बैठक ली। कलेक्टर कहा कि प्रतियोगी परीक्षा युवाओं के भविष्य से जुड़ा बहुत ही गंभीर विषय है। राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं को पूर्ण शुद्धता से कराने के लिए कटिबद्ध है। इसीलिए परीक्षा आयोजन से जुडे़ सभी कार्मिक पूर्ण जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य कर परीक्षा को जीरो एरर के साथ संपन्न कराएं। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिले में 25 हजार 320 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे

पुलिस अधीक्षक डॉ. भुवन भूषण यादव ने परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की गहनता से जांच किए जाने, परीक्षा केंद्र के आसपास के होटल, कोचिंग सेंटर की पड़ताल करने आदि की जानकारी दी। साथ ही डमी अभ्यर्थियों की धरपकड़ के लिए केंद्राध्यक्षों को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व वीक्षकों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों वाले अभ्यर्थियों की निगरानी कर उसकी त्वरित सूचना देने के निर्देश दिए। ?

परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी चंद्रेश जैन ने बताया कि उदयपुर जिले में 25 हजार 320 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इसमें उदयपुर संभाग के साथ-साथ करीब 15 हजार विद्यार्थी बाहरी राज्यों के रहेंगे। इसके लिए जिले में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में डीआईजी स्टाम्प जितेंद्र ओझा, एमएलएसयू रजिस्ट्रार विनय पाठक, अतिरिक्त टीएडी आयुक्त प्रभा गौतम सहित सतर्कता दल में शामिल अधिकारी, पर्यवेक्षक, उप समन्वयक, केंद्राध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version