Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री: अगले सप्ताह सर्दी और तेज होने के आसार

udaipur weather cold wave alert in rajasthan after makar sankrantiudaipur weather cold wave alert in rajasthan after makar sankranti

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनवरी के पहले ही सप्ताह में उदयपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर सर्दी ने तेवर दिखा दिए है। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस से घटकर 6.8 डिग्री पर आ गया है।(udaipur weather cold wave)

माउंट आबू में सप्ताह भर से तापमान जमाव बिंदू के आसपास बना हुआ है और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कई भागों में कोहरे का असर बना हुआ है। कुछ जिलों में अति घना कोहरा भी छाया हुआ है। शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के सीकर में न्यनूतम तापमार 3.5 डिग्री जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान में इन शहरों में न्यनूतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ चुका

उदयपुर 6.8 डिग्री सेल्सियस, अजमेर 4.8 डिग्री, भीलवाड़ा 8.3, वनस्थली 7.7, अलवर 7.5, जयपुर 7.4, पिलानी 6.2, सीकर 3.5, बूंदी 7, चित्तौड़गढ़ 8, बाड़मेर 7.6, पाली 5.8, जैसलमेर में 5.5,जोधपुर 7.6, फलोदी 6, बीकानेर 2.8, चूरू 5.4, श्रीगंगानगर 6.8 ,धौलपुर 9.7, नागौर 8, बारां में 9.7 हनुमानगढ़ 5.6, जालौर 6.4,सिरोही 5.7, सवाईमाधोपुर 8 , फतेहपुर में 3.7 करौली में 9.2 और बांसवाड़ा में न्यूनत तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई शहरों में अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे

न्यूनतम तापमान में कमी के साथ ही राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे आने से आमजन को दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने दूसरे सप्ताह के शुरूआत में उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह बारिश की संभावना जता रखी है। इससे सर्दी के तेवर और तेज हो सकते है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version