Site iconSite icon AR Live News

एसीबी ने हेडकांस्टेबल को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते दबोचा

udaipur acb arrest head constable of pahada police station for taking bribeudaipur acb arrest head constable of pahada police station for taking bribe

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए उदयपुर जिले के पहाड़ा थाने के हेडकांस्टेबल कमल सिंह कितावत को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। (udaipur acb arrest head constable)

एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि एसीबी कार्यालय में परिवादी ने शिकायत दी गई कि एक महिला को भगाने के संबंध में पहाड़ा थाने में दर्ज मुकदमे में संदेह के आधार पर नहीं फसाने की एवज में हेडकांस्टेबल कमल सिंह कितावत 50 हजार रूपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहे हैं और रिश्वत नहीं दिए जाने पर केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। एडिएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्य में शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।

हेडकांस्टेबल कमल सिंह कितावत ने परिवादी को रिश्वत राशि लेकर थाने पर ही बुला लिया था। जैसे ही हेडकांस्टेबल कमल सिंह कितावत ने परिवादी से रिश्वत के 10 हजार रूपए वसूले एसीबी निरीक्षक डॉ.सोनू शेखावत के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर हेडकांस्टेबल कमल सिंह को रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version