Site iconSite icon AR Live News

होटल ग्रुप पर पड़े आयकर छापे में मिले 4.50 करोड़ रूपए नगद और 4 करोड़ की ज्वैलरी

income tax raid on hotels in udaipur more than 8 crore cash and jewellery recoveredincome tax raid on hotels in udaipur more than 8 crore cash and jewellery recovered

आयकर कार्यवाही और जांच जारी : करोड़ों की अघोषित संपत्ति के खुलासे की संभावना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आयकर विभाग द्वारा उदयपुर के दो होटल ग्रुप रॉकवुड होटल एंड रिसोर्ट्स ग्रुप और फतह कलेक्शन ग्रुप पर की जा रही छापे की कार्यवाही में अब तक 4.50 करोड़ रूपए नगद और 4 करोड़ रूपए की ज्वैलरी बरामद हो चुकी है। (income tax raid on hotels in udaipur)

आयकर टीमों ने दोनों ही ग्रुप की होटल्स, निदेशकों के घरों, कार्यालयों सहित अन्य संबंधित ठिकानों से लेन-देन संबंधित कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं, इसके अलावा टीम को दोनों ग्रुप के करीब 20 लॉकर्स के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनका खोला जाना भी शेष है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों ग्रुप से करोड़ों रूपए की अघोषित संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

दस्तावेजों और लॉकर्स की जांच के बाद होगा बड़ा खुलासा

आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है, वहीं बैंक लॉकर्स को भी खोला जाना शेष। इस जांच कार्यवाही के पूरा होने के बाद ही दोनों ग्रुप की अघोषित संपत्ति का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल 4.50 करोड़ रूपए कैश और करीब 4 करोड़ रूपए की ज्वैलरी मिली है, जिसके संबंध में भी पड़ताल की जा रही है। ऐसे में एक-दो दिन बाद ही ग्रुप की अघोषित संपत्ति और आयकर चोरी का पता चल सकेगा।

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बुधवार को रॉकवुड होटल एंड रिसोर्ट्स ग्रुप के होटल रेडिसन ब्लू और फतह कलेक्शन ग्रुप के फतहगढ़ होटल और रामप्रताप पैलेस होटल पर छापे की कार्यवाही की थी। आयकर विभाग की टीमों ने इन दोनों ग्रुप के 27 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी। रॉकवुड ग्रुप होटल संचालन के अलावा हॉस्पिटेलिटी, इवेंट, कैटरिंग, मार्बल, रियल एस्टेट इंडस्ट्री में भी काम करता है, वहीं फतह कलेक्शन ग्रुप के उदयपुर में फतहगढ़, रामप्रताप पैलेस होटल सहित 4 होटल्स और रणथंभोर में 1 होटल्स, कुंभलगढ़ में 2 कुल 7 होटल्स हैं।

संबंधित खबर: उदयपुर में इन होटलों पर अल-सुबह पड़ा आयकर छापा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version