Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में 7 और 8 जनवरी को मावठ की बारिश के आसार

MAUSAM TODAYMAUSAM TODAY

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बढ़ती सर्दी के बीच अब जनवरी के दुसरे सप्ताह में राजस्थान में कुछ जगह बारिश के आसार बन रहे है।

मौसम विभाग द्वारा बुधवार को जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी 7 और 8 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मावठ से सर्दी का असर तेज हो सकता है हालांकि किसानों को फसल के लिए इस मावठ का इंतजार है।(winter rain in udaipur rajasthan)

राज्य में घने कोहरे और शीत दिन का असर आगामी दो तीन दिन और जारी रहने की संभावना है। सीकर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, बीकानेर में 4.2 डिग्री और जयपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  कोहरे के कारण कई जिलों में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम नजर आ रही है और जो वाहन चल रहे है उनकी स्पीड भी बहुत कम है।

माउंट आबू में हल्की बर्फ जमी हुई नजर आने लगी

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री पर आ गया है और सुबह के समय कई जगह हल्की बर्फ जमी हुई भी नजर आने लगी है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान भी 21 डिग्री से कम रहने से आमजन को दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version