उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आयकर विभाग ने बुधवार सुबह उदयपुर में रॉकवुड होटल एंड रिसोर्ट ग्रुप द्वारा संचालित रेडिसन ब्लू होटल और फतह कलेक्शन ग्रुप द्वारा संचालित फतहगढ़ होटल और रामप्रताप पैलेस होटल पर आयकर छापा मारा है।(income tax raid in udaipur)
आयकर विभाग के अन्वेषण शाखा की टीमें अल सुबह ही एक साथ इन होटल-रिसोर्ट्स, इनके मालिकों, निदेशकों के घर और संबंधित ठिकानों पर पहुंच गयी। सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीमों को देखकर होटल्स ग्रुप में हड़कंप मच गया है। रॉकवुड होटल-रिसोर्ट ग्रुप होटल संचालन के अलावा इवेंट्स, कैटरिंग, मार्बल और रियल एस्टेट इंडस्ट्री में भी काम करता है।
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीमों ने इन होटल ग्रुप के कार्यालयों से आवश्यक दस्तावेज जुटाए हैं, इन होटलों में पिछले दिनों हुईं डेस्टिनेशन वेडिंग कराने वाले ईवेंट कंपनी और इन्हें टेंट सहित अन्य सामान सप्लाई करने वाली कंपनियों के कार्यालयों में भी आयकर टीमें पहुंच गयी हैं और डेस्टिनेशन वेंडंग के नाम पर हुए लेन-देन संबंधित दस्तावेज खंगाल रही हैं।
संभावना जताई जा रही है कि दोनों ही होटल ग्रुप की बड़ी संख्या में अघोषित संपत्ति और आयकर चोरी का खुलासा हो सकता है। हालां कि आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों के आधार पर अघोषित संपत्ति के संबंध में जांच की जा रही है, गुरूवार तक इस संबंध में स्पष्ट खुलासा होगा।
राखी सावंत के स्वयंवर से फेमस हुआ था फतहगढ़
फतह कलेक्शन ग्रुप का फतहगढ़ होटल उदयपुर के सिसारमा रोड पर स्थित है। यह राखी होटल राखी सावंत के स्वयंवर के समय काफी चर्चाओं में रहा था। इसके अलावा फतहसागर झील के किनारे बना रामप्रताप पैलेस होटल भी फतह कलेक्शन ग्रुप का है। फतहसागर, रानी रोड किनारे बना रेडिसन ब्लू होटल उदयपुर के रॉकवुड होटल एंड रिसोर्ट द्वारा संचालित है, जिसके चेयरमैन सोमेश अग्रवाल हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

