Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: 3.4 डिग्री कम हुआ रात का तापमान

udaipur weather cold cityudaipur weather cold city

दिन में भी ठिठुरन तेज

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनवरी माह के शुरूआत में ही उदयपुर सहित प्रदेश में कई स्थानों पर सर्दी का असर और तेज हो गया है। उदयपुर के न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज होने से ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे कम सीकर में 4.5 डिग्री दर्ज हुआ है जबकि फलोदी में बीती रात न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा।

उदयपुर में अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री से नीचे आ चुका है जो कि जनवरी में औसत अधिकतम तापमान से 3 डिग्री कम है। इस कारण दिन के समय भी ठिठुरन का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री था जो कि मंगलवार को घटकर 7.6 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और कमी होने से सर्दी का असर और तेज होगा।

अधिकांश भागों में दिन का तापमान औसत से 3- 7 डिग्री नीचे रहने की संभावना

मंगलवार को जारी मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आगामी 48 घंटों के दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों में दिन का तापमान औसत से 3 से 7 डिग्री नीचे रहने की संभावना है। उत्तरी,पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 4 जनवरी तक शीत दिन और कहीं कहीं अति शीत दिन रहने की संभावना है। 8 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

कोहरे के कारण वाहनों के आवागमन पर भी असर

प्रदेश के कई भागों में इन दिनों कोहरे का असर ज्यादा होने से आमजन प्रभावित नजर आ रहा है। कोहरे के कारण वाहनों के आवागमन पर भी असर देखने को मिल रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गयी। कोहरे के कारण हवाई सेवा पर भी असर पड़ा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version