Site iconSite icon AR Live News

चारभुजा महिला मंडल बड़गांव की पहल : बच्चों के स्वेटर के लिए दिया आर्थिक सहयोग

rajasthan samaj seva sansthan charbhuja mahila mandal badgaonrajasthan samaj seva sansthan charbhuja mahila mandal badgaon

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सरकारी स्कूल के छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने चारभुजा महिला मंडल बड़गांव की महिलाओं ने अनुकरणीय पहल की है।

स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित करने पर राजस्थान समाज सेवा संस्थान के प्रयासों से प्रेरित होकर चारभुजा महिला मंडल बड़गांव की महिलाओं ने संस्थान को दस हजार एक रूपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।

इन महिलाओं ने व्रत के दौरान हाल ही में धार्मिक यात्रा की उसके लिए एकत्र धन राशि में से जो भी पैसा बचा वह वापस लेने की बजाय स्कूल के छोटे बच्चों के स्वेटर के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान को भेंट करने का तय किया। इसके बाद बड़गांव चारभुजा मंदिर में जन सहयोग स्वरूप सहयोग राशि संस्थान की टीम को सौंपी। सरकारी स्कूलों में छुट्टियां खत्म होते ही संस्थान की तरफ से बच्चों को स्वेटर वितरित किए जाएंगे।

संस्थान की मुहिम लगातार जारी है

गौरतलब है कि राजस्थान समाज सेवा संस्थान इन दिनों उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्वेटर वितरित करने का काम कर रही है। यह मुहिम लगातार जारी है और इससे प्रेरित होकर कई समाजसेवी बच्चों को सर्दी से बचाने स्वेटर की सेवा में सहयोगी बने है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version