Site iconSite icon AR Live News

आदिवासी क्षेत्र में लघु उद्योग लाने का प्रयास करेंगे: बाबूलाल खराड़ी

Cabinet Minister Babulal KharadiCabinet Minister Babulal Kharadi

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बाद उदयपुर पहुंचे खराड़ी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद सोमवार को पहली बार उदयपुर आए बाबूलाल खराड़ी ने आदिवासी क्षेत्र में रोजगार की व्यवस्था पर खास फोकस किया है।

कैबिनेट मंत्री के रूप में खराड़ी सोमवार सुबह डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद खराड़ी सीधे कैलाशपुरी पहुंचे और मेवाड़ के आराध्य देव भगवान एकलिंगनाथ के दर्शन किए। एकलिंगजी के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में खराड़ी ने कहा कि मेवाड़ के असली शासक तो भगवान एकलिंगनाथ हैं, हम तो मुनिम है। मैं भाग्यशाली हुं कि शपथ लेने के बाद एकलिंगनाथ के दर्शन करने आया हुं।

झाड़ोल से विधायक निर्वाचित हुए बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि कांग्रेस राज में जनता और युवा वर्ग दुखी थे। उन्होंने भाजपा को मौका दिया और हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने यथा संभव अच्छा काम कर दिखाएंगे।

आदिवासी क्षेत्र में लघु उद्योग के लिए कच्चे माल की कोई कमी नहीं

कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने कहा कि उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र के लोग रोजगार के लिए बाहर जाते है। हम सब की इच्छा है कि इनको स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो जाए। इसके लिए आदिवासी क्षेत्र में लघु उद्योग लाने का प्रयास करेंगे। आदिवासी क्षेत्र में लघु उद्योग के लिए कच्चे माल की कोई कमी नहीं है।

उम्मीद अनुरूप आदिवासी क्षेत्र में नहीं हो पाया विकास

आदिवासी क्षेत्र के विकास को लेकर खराड़ी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में जिस हिसाब से विकास होना चाहिए था उतना विकास नहीं हो पाया। यह उनका दोष है जिन्होंने लंबे समय तक इस धरती पर शासन किया। हमारा जब जब शासन आया हमने आदिवासियों और क्षेत्र को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version