Site iconSite icon AR Live News

सीएम भजनलाल मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

rajasthan bhajan lal cabinet ministers oath ceremony on 30 december 2023rajasthan bhajan lal cabinet ministers oath ceremony on 30 december 2023

उदयपुर जिले के झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी बने कैबिनेट मंत्री

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल ने शनिवार को राजभवन में शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 12 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।(rajasthan government cabinet ministers)

समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसे जैसे मंत्री पद की शपथ के लिए विधायकों के नाम पुकारते रहे वैसे-वैसे जयकारे लगते रहे। उदयपुर जिले से एक मात्र झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी को कैबिनेट मंत्री बनाकर आदिवासी क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कैबिनेट मंत्री बने बाबूलाल खराड़ी की क्षेत्र में मजबूत पकड़ होने के साथ ही उनकी एक अपनी पहचान है। वे राजनीति में हमेशा सक्रिय रहने के साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान भी जनता की बात प्रमुखता से सदन में रखने में कभी भी पीछे नहीं रहे।

मेवाड़ से ये विधायक बने मंत्री

बात मेवाड़ की करे तो बाबूलाल खराड़ी के साथ ही प्रतापगढ़ से हेमंत मीणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बड़ी सादड़ी विधायक गौतम कुमार दक को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई है।

सबसे बड़ी बात: करणपुर से चुनाव लड़ रहे टीटी को भी बनाया मंत्री

भजनलाल मंत्रिमंडल में करणपुर विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलाई गई है, जबकि इस सीट पर अभी 5 जनवरी को मतदान होना है।

कैबिनेट मंत्री

राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

राज्यमंत्री

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version