Site iconSite icon AR Live News

ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतिश कुमार बने जनता JDU अध्यक्ष

lalan singh resigns nitish kumar became janata dal united party chieflalan singh resigns nitish kumar became janata dal united party chief

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव हुआ, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जनता दल (यूनाईटेड) (JDU) अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार जदयू अध्यक्ष बन गए हैं (nitish kumar JDU chief)। बताया जा रहा है कि पार्टी में हुआ यह बड़ा बदलाव लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए हुआ है।

जानकारी के अनुसार जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, इस बैठक में ललन सिंह ने ही अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार का नाम प्रस्तावित किया। ललन सिंह ने कहा मैं बहुत समय तक पार्टी अध्यक्ष रह चुका हूं। मुझे चुनाव लड़ना हैए पार्टी में दूसरे काम भी करने हैं।

कार्यकारिणी की बैठक में इस बात पर आम सहमति बनी कि पार्टी का प्रमुख चेहरा होने के नाते लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नीतीश कुमार को संगठन की कमान संभालनी चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा आप सभी का आग्रह है, इसलिए मैं इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं। गौरतलब है कि ललन सिंह जुलाई 2021 में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, उनका दो साल का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version