Site iconSite icon AR Live News

221 चिकित्सक, 443 नर्सिंग व पैरामेडिकल कार्मिक, 37 मंत्रालयिक कार्मिक और 426 संविदा कार्मिक मिले अनुपस्थित

Medical and Health Department RajasthanMedical and Health Department Rajasthan

प्रदेश के 477 राजकीय चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के 477 राजकीय चिकित्सा संस्थानों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को 221 चिकित्सक, 443 नर्सिंग व पैरामेडिकल कार्मिक, 37 मंत्रालयिक कार्मिक और 426 संविदा कार्मिक अनुपस्थित मिले। इनको अब कारण बताओ जारी होंगे।

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण में 294 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 159 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 3 सैटेलाइट चिकित्सालय, 11 उप जिला चिकित्सालय, 10 जिला चिकित्सालयों में अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे।

ये चिकित्सक व कार्मिक ड्यूटी से अनुपस्थित मिले

निदेशक जनस्वास्थ्य ने बताया कि 221 चिकित्सक, 443 नर्सिंग व पैरामेडिकल कार्मिक, 37 मंत्रालयिक कार्मिक और 426 संविदा कार्मिक अनुपस्थित पाये गये वहीं 444 चिकित्सक, 1174 नर्सिंग कार्मिक, 92 मंत्रालयिक कार्मिक सहित 422 संविदा कार्मिक अवकाश पर थे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देश पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में 472 संस्थानों में मिली संतोषप्रद सेवाएं

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं भी देखी गई इसमें 31 चिकित्सा संस्थान में सेवाएं उत्कृष्ट, 110 में बहुत अच्छी, 184 चिकित्सा संस्थानों में अच्छी, 147 चिकित्सा संस्थानों में संतोषजनक एवं 5 चिकित्सा संस्थानों में असंतोषजनक सेवाएं पायी गयी हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version