Site iconSite icon AR Live News

CHO भर्ती परीक्षा हुई निरस्त: मार्च में दोबारा होगी परीक्षा

CHO Exam cancel due to paper leakCHO Exam cancel due to paper leak

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिस सीएचओ भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा अब 3 मार्च को दोबारा होगी। परीक्षा निरस्त करने को लेकर बोर्ड ने वेबसाइट पर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार सीएचओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने संबंधित शिकायत के बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। 3 मार्च 2024 को सीएचओ भर्ती परीक्षा दोबारा करवाई जाएगी।(CHO Exam cancel)

परीक्षा से पहले मोबाइल पर आ गए थे सवाल

गौरतलब है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 19 फरवरी 2023 को 3531 पदों के लिए सीएचओ भर्ती परीक्षा करवाई गयी थी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर लीक के आरोप लगाए थे। अभ्यर्थियों ने दावा किया था कि परीक्षा से पहले ही पेपर में आए ज्यादातर सवाल मोबाइल पर आ गए थे।

परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने इसकी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को शिकायत की थी। बोर्ड के कहने पर एसओजी ने इसकी जांच कर रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी थी। बोर्ड ने यह रिपोर्ट सरकार को भेज दी थी। इसके बाद बोर्ड ने यह आज परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version