निर्वाचन आयोग ने 6 जनवरी से 8 फरवरी तक चुनाव कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों के तबादले पर लगाई रोक
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में भजनलाल सरकार के कैबिनेट के गठन का इंतजार जारी है और उम्मीद लगायी जा रही है कि कैबिनेट गठन के बाद ही अधिकारियों के तबादला सूची जारी होगी। (rajasthan transfer posting news) इसी बीच खबर आयी है कि सरकार को प्रदेश में चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले करने हैं तो 6 जनवरी से पहले ये तबादले करने होंगे। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 6 जनवरी से 8 फरवरी तक चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगा दी है।
चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारियों में सबसे पहला नाम जिला निर्वाचन अधिकारी यानि कलेक्टर, जिला रजिस्टीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्टीकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल होते हैं। ऐसे में नयी सरकार को जिलों में कलेक्टरों के तबादले करने हैं तो 6 जनवरी से पहले करने होंगे।
निर्वाचन आयोग ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारियां
राजस्थान सहित दूसरे राज्यों में हाल ही हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई। राजस्थान में 20 दिसंबर से वोटर लिस्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। इसे देखते हुए केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने इन सभी राज्यों में चुनाव से जुड़े कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकारों को निर्देश दिए है कि बीएलओ, एईआरओ, डीईओ समेत तमाम अधिकारियों के तबादले अगर जरूरी हो तो उसके लिए राज्य निर्वाच आयुक्त से अनुमति लेनी होगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

