Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में कोरोना के नए सब वेरिएंट JN.1 की चार संक्रमितों में पुष्टि

corona virus covid 19 subvariant jn1 reported in rajasthan in genome sequencingcorona virus covid 19 subvariant jn1 reported in rajasthan in genome sequencing

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 34 हो गयी है। इस बीच सात संक्रमितों के नमूनों की करायी गयी जीनोम सिक्वेंसिंग में चार संक्रमितों में JN.1 सब वेरिएंट की पुष्टि हुई है(covid 19 sub variant JN.1)। झुंझुंनू, अजमेर, भरतपुर और दौसा में मिले एक-एक संक्रमितों में सब वेरिएंट JN.1 की पुष्टि हुई है।

विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 8 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिसमें जयपुर में 5, झुंझुनू, झालावाड़ और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिले हैं। जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. रविप्रकाश माथुर ने कहा कि कोरोना के नए सब वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों का सतर्क रहना जरूरी है, ताकि वे संक्रमित होने से बचे रहें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version