Site iconSite icon AR Live News

भारत का पहला स्वदेशी युद्धपोत INS इंफाल भारतीय नौसेना में शामिल

ins imphal warship commissioned into the Indian Navyins imphal warship commissioned into the Indian Navy

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत का पहला स्वदेश निर्मित युद्धपोत आईएनएस इंफाल (ins imphal warship) आज मंगलवार को नौ सेना में शामिल हो गया है। आईएनएस इंफाल ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस है। मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर आज आईएनएस इंफाल का कमीशन प्रोग्राम हुआ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारतीय नौसेना में कमीशन किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार नौसेना पर पूरा ध्यान दे रही है। स्वदेश निर्मित युद्धपोत इंफाल नॉर्थ-ईस्ट को प्रदर्शित करता है। नॉर्थ ईस्ट के शहर के नाम पर भारत का पहला स्वदेश निर्मित युद्धपोत इंफाल है। युद्ध दो सेनाओं नहीं, बल्कि दो देशों के बीच होता है। भारत एक आईलैंड देश है, आजकल समंदर में हलचल बढ़ गई है, भारत की बढ़ती ताकत से कुछ शक्तियां परेशान भी है।

आईएनएस इंफाल को भारतीय नौसेना ने ही डिजाइन किया है और भारत में ही इसका निर्माण हुआ है। इसलिए यह भारत का पहला स्वेदशी वॉरशिप है। यह हवा में और जमीन पर मारने वाली मिसाइलों से लैस है, पनडुब्बियों को तबाह करने का रॉकेट लॉन्चर और 76 एमए की सुपर रैपिड गन भी है। यह परमाणु, रसायनिक या जैविक हमले में भी लड़ने की क्षमता रखता है। यह वॉरशिप करीब 7400 टन वजनी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version