Site iconSite icon AR Live News

तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट: विजिबिलिटी नहीं होने से फ्लाइट्स डायवर्ट हुईं

dense fog alert for three days in rajasthandense fog alert for three days in rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश के कई राज्यों में तीन दिन घना और अति घना कोहरे रहने की संभावना है। ऐसे में दिल्लीए, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ जगहों पर घने से भी घना कोहरा होने के चलते रेड अलर्ट है, वहीं राजस्थान के कुछ जिले सहित अन्य कुछ राज्य घने कोहरे की चपेट में रहेंगे, यहां मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम या फिर जीरो होने की संभावना है।(dense fog alert rajasthan)

9 फ्लाइट्स डायवर्ट, 30 लेट हुईं

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्य तय समय से लेट चलीं, वहीं विजिबिलिटी काफी कम होने से 9 फ्लाइट्स को दिल्ली से जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। रेलवे के अनुसार कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें भी लेट हुई हैं।

उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इससे 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version