उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में चल रहे इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में कॉमर्स कॉलेज की टीम विजेता बनी है। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज के तत्वावधान में इंटर कॉलेज क्रिकेट पुरूष टूर्नामेंट हो रहा था। आज शनिवार को कॉमर्स कॉलेज और आर्ट्स कॉलेज के बीच फाइनल मैच खेला गया था।(commerce college udaipur MLSU)
आर्ट्स कॉलेज ने टॉस जीत कर कॉमर्स कॉलेज को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कॉमर्स कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 302 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें माहीजीत सिंह ने 21 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 141 रनों का योगदान दिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आर्ट्स कॉलेज की पूरी टीम 141 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। आर्ट्स कॉलेज की ओर से सर्वाधिक शुभम मल्होत्रा ने 49 रनों का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द टुनामेंट का खिताब माहीजीत सिंह ने जीता, वहीं बेस्ट बल्लेबाज सौरभ यादव और बेस्ट बॉलर साकेत बोरीवाल रहे।
समापन समारोह में पूर्व क्रिकेटर अनूप दवे व कॉमर्स कॉलेज अधिष्ठाता डॉ मुकेश माथुर ने खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान किया। विश्व विद्यालय क्रीड़ा मण्डल सचिव डॉ भीमराज पटेल, प्रतियोगिता परिवेक्षक डॉ दीपेन्द्र सिंह चौहान, चयन समिति सदस्य डॉ, सजंय जैन व कैलाश मीणा मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

