Site iconSite icon AR Live News

सांसदों के निलंबन पर जंतर-मंतर पर I.N.D.I.A. का प्रदर्शन

india alliance protest on jantar mantarindia alliance protest on jantar mantar

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। संसद से 146 विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नाम सेव डेमोक्रेस दिया गया।(I.N.D.I.A. on jantar mantar) जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार सहित इंडिया एलायंस के कई नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने कहा संसद से 146 सांसदों को सस्पेंड कर सरकार देश की 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद करना चाहती है। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को सस्पेंड कर न सिर्फ उनका अपमान किया है, बल्कि देश की 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद कर दिया है। कुछ दिन पहले संसद भवन में दो-तीन युवा कूदकर अंदर आ गए। उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा। देश के युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं, ये हिंदुस्तान की सच्ची हालत है। इसी के चलते वो युवा संसद में कूदकर आए। लेकिन मीडिया में ये बात नहीं आई कि देश में बेरोजगारी है।

बेरोजगारी पर दो सवाल पूछे तो 150 लोगों को उठाकर बाहर कर दिया

हमने अमित शाह से सवाल पूछा- आप होम मिनिस्टर हो, ये दो युवा जंप करके कैसे आ गए, बेरोजगारी पर दो सवाल पूछे तो 150 लोगों को उठाकर बाहर कर दिया। ये सिर्फ 150 लोग नहीं है, ये हिंदुस्तान की जनता की आवाज हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी-शाह ने संविधान, डेमोक्रेसी को खत्म करने का प्लान बनाया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version