Site iconSite icon AR Live News

शिल्पग्राम उत्सव का हुआ आगाज: राज्यपाल ने नगाड़ा बजाकर की शुरूआत

shilpgram utsav 2023 starts governor kalraj mishra inaugratesshilpgram utsav 2023 starts governor kalraj mishra inaugrates

देशभर की लोक संस्कृति का अनूठा संगम है शिल्पग्राम उत्सव : राज्यपाल कलराज मिश्र

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के प्रसिद्ध शिल्पग्राम उत्सव (shilpgram utsav 2023 starts) का आज 21 दिसंबर को शानदार आगाज हुआ। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शिल्पग्राम में नगाड़ा बजाकर उत्सव की शुरूआत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिल्पग्राम उत्सव देशभर की लोकसंस्कृतियों का अनूठा संगम है। यहां देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न भाषाओं, खान-पान वाले लोगों को एक-दूसरे से मिलने और समझने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प और तमाम लोक कलाओं के संगम से ही शिल्पग्राम जीवंत होता है। राज्यपाल ने शिल्पग्राम उत्सव के दौरान लगने वाले कला शिविर, प्रतियोगिता, कार्यशाला और प्रदर्शनी की सराहना की।

पश्चिम सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित इस दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव में राज्यपाल मिश्र ने संगम सभागार में म्यूरल कला प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी किया और इसके बाद उन्होंने हाट बाजार भी देखा।

इस अवसर पर पश्चिम सांस्कृतिक केन्द्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता, मेयर जीएस टांक सहित अन्य अतिथिगण और कला प्रेमी मौजूद रहे। मेयर गोविंद सिंह टांक ने उदयपुरवासियों का आह्वान किया कि यहां लगे शिल्पकारों के स्टाल्स से खरीदारी जरूर करें।

व्यास और जडेजा को पद्म भूषण डॉ. कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा

कार्यक्रम में राज्यपाल ने 25 साल से अपने उत्कृष्ट लेखन से लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ.राजेश कुमार व्यास और लोक नृत्य प्रस्तुतीकरण एवं नृत्य निर्देशन में चार दशकों से योगदान देने वाले जयेंद्र सिंह जाडेजा को पद्म भूषण डॉ. कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा। प्रत्येक को 2.51 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

जयेंद्र सिंह जाडेजा को सम्मानित करते राज्यपाल

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version