Site iconSite icon AR Live News

उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली शिक्षा का हो विकास: राज्यपाल

mlsu udaipur convocation ceremony 2023mlsu udaipur convocation ceremony 2023

सुखाड़िया विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोहः राज्यपाल ने प्रदान किए डिग्री व मैडल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरूवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 31 वे दीक्षान्त समारोह (MLSU convocation ceremony) को संबोधित करते हुए वर्ष 2047 तक देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों पाठ्यक्रमों को उद्यमिता आधारित रोजगारोन्मुखी किए जाने पर जोर दिया है।

राज्यपाल ने कहा कि नौकरी प्राप्त करने की बजाय नौकरी प्रदान करने वाले युवाओं के लिए उच्च शिक्षा में अधिकाधिक कार्य हो। नई शिक्षा नीति में कक्षा 6 से स्किल डवलपमेंट पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए जाने का प्रावधान है। इससे नई पीढ़ी को समय पर एक दिशा मिल जाएगी जिससे वे अपने कैरियर निर्माण सही ढंग से कर पाएंगे।

नवीन प्रशासनिक भवन एवं मल्टीपरपज परीक्षा ब्लॉक की आधारशिला रखी

दीक्षान्त समारोह के अवसर पर मिश्र ने विश्वविद्यालय के नवीन बहुमंजिला प्रशासनिक भवन एवं मल्टीपरपज परीक्षा ब्लॉक की आधारशिला रखी। समारोह में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय, गांधीनगर के कुलपति प्रो. रमाशंकर दुबे,सुखाड़िया विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सुनिता मिश्रा सहित कई शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

115 पदकों में से 88 पदक छात्राओं ने हासिल किए

दीक्षान्त समारोह में कुल 115 पदकों में से 88 पदक छात्राओं ने हासिल किए। 186 उपाधियों में से 100 उपाधियां छात्राओं को मिलीं। छात्राओं की अधिक संख्या पर प्रसन्नता जताते हुए राज्यपाल ने कहा कि नारियों के सम्मान की परम्परा वाले इस देश में शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं का अग्रणी रहना एक शुभ लक्षण है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version