Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 20 दिसंबर से

rajasthan vidhan sabharajasthan vidhan sabha

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को आहूत करने की स्वीकृति प्रदान की है। (Rajasthan Assembly session)
राज्यपाल मिश्र ने बताया कि 16 वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 20 दिसंबर 2023 से प्रारंभ होगा। इस सत्र में प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ द्वारा नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण के बाद अब विधानसभा के सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है।

देवनानी का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष रहे विधायकों की शपथ और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा। विधानसभा अध्यक्ष के लिए भाजपा विधायक दल में से वासुदेव देवनानी का नाम तय किया गया है। संख्या बल के हिसाब से देवनानी का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version