Site iconSite icon AR Live News

संसद में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 78 सांसद सस्पेंड

78 MP suspended in parliament both house loksabha and rajya sabha78 MP suspended in parliament both house loksabha and rajya sabha

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन आज सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के कुल 78 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। संसद की सुरक्षा में चूक मामले में विपक्षी सांसदों ने सदन शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया और गृहमंत्री अमित शाह से इस पर जवाब मांगा व तख्तियां भी दिखायी।(78 MP suspended)

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन सहित कुल 33 सांसदों को सस्पेंड कर दिया, वहीं राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर विपक्षी सांसदों द्वारा हंगामा करने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के 45 सांसदों को इस पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है। ऐसे में लोकसभा और राज्यसभा में आज 78 सांसदों को सस्पेंड किया गया है। इसमें कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसद शामिल हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कहा कि घटना पर राजनीति होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हंगामा बढ़ा तो सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई। बाद में यह 2 बजे और फिर मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version